Trending

Baksha News : भारतीय जनता मजदूर संघ' के राष्ट्रीय प्रवक्ता रवि मिश्रा ने की विधायक आनंद मिश्रा से मुलाकात

Naya Savera Network

बक्सर। अपने बिहार प्रवास के तीसरे चरण के तहत आज एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आत्मीय मुलाकात के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व मीडिया प्रभारी (मीरा भयंदर) व भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता रवि मिश्रा ने बक्सर विधानसभा क्षेत्र के बहुचर्चित भाजपा विधायक एवं पूर्व वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी आनंद मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की।इस स्नेहील मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता रवि मिश्रा ने विधायक को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका आदरपूर्वक स्वागत और अभिनंदन किया। बैठक के दौरान सांगठनिक विषयों, मजदूरों के कल्याण, सामाजिक प्राथमिकताओं तथा बक्सर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न नीतिगत मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक और विस्तृत चर्चा हुई। गौरतलब है कि 2011 बैच के पूर्व तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा (सुपर कॉप) ने देश सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेकर राजनीति में कदम रखा है। बक्सर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद वे लगातार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता से कार्य कर रहे हैं। मुलाकात के दौरान रवि मिश्रा ने विधायक जी के सरल स्वभाव, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति उनके दृढ़ संकल्प की सराहना की।इस अवसर पर विधायक आनंद मिश्रा ने रवि मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन और कार्यकर्ताओं का यह स्नेह ही उनकी असली ताकत है, और वे बक्सर के विकास तथा जन-कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!