Trending

Jaunpur News : जौनपुर में शशि एडीटीटीसी का शुभारंभ, आधुनिक ड्राइविंग प्रशिक्षण की दिशा में महत्त्वपूर्ण पहल

Naya Savera Network

जौनपुर। सोमवार, 29 जून 2026 को नंदगंज, रामदयालगंज, जौनपुर स्थित शशि एक्रीएटेड ड्राइविंग ट्रेनिंग एण्ड टेस्टिंग सेंटर (एडीटीटीसी) का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस मौके पर केंद्र परिसर में उत्साह, आत्मीयता एवं हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह केंद्र आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण ड्राइविंग प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर पं. हरिवंश नाथ मिश्र, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी मुक्तेश्वर नाथ मिश्र, शशि एडीटीटीसी के निदेशक सिद्धार्थ मिश्र, शिवानी मिश्रा, हिमांशु मिश्र, प्रशांत मिश्र, अश्वनी तिवारी, रोहित मिश्र, प्रमोद सिंह तथा राजेश यादव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने शशि एडीटीटीसी की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!