Trending

Jaunpur News : मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी का किया निरीक्षण

Naya Savera Network
चंदवक, जौनपुर।
              
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गंगा राम गौतम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों, लेबर रूम तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने वार्ड एवं लेबर रूम में भर्ती मरीजों से संवाद कर उपचार व्यवस्था तथा बाहरी दवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
         
निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डा. जितेंद्र गुप्ता ने अस्पताल में सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए स्वीपर , लैब टेक्नीशियन , एक्स-रे टेक्नीशियन तथा अस्पताल की बाउंड्री वॉल की आवश्यकता से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल की साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए आवश्यक संसाधनों की मांग पर नियमानुसार विचार करने का आश्वासन भी दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!