Trending

Jaunpur News : भूमि विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Naya Savera Network

खुटहन (जौनपुर) 27 जून  सौरईया गांव में खेत की मेड़ पर लगे पोल को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई । जिसमें एक ब्यक्ति को चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना गत  25 जून की है। इसी गांव निवासी दयाल यादव का आरोप है कि वह अपने खेत पर पहुंचे तो गांव के ही हरीकेश यादव, विवेक यादव, प्रिंस यादव और रंजना यादव जबरन पोल उखाड़ रहे थे। विरोध करने पर सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि प्रिंस यादव ने पोल पकड़कर धक्का दे दिया, जिससे दयाल यादव गिरकर घायल हो गए। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!