Trending

Jaunpur News : आग से दो रिहायशी मड़हे जले, गृहस्थी का सामान जला

Naya Savera Network
 

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कबुलपुर धरिकार बस्ती में शुक्रवार की दोपहर को आग से दो रिहायशी मड़हे जल गये। उसमे रखे 5 हजार नगद तथा खाद्यान्न आदि जलकर रख हो गए। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने सीमेंट सेड लगवाने के आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अशोक धरिकार अपने रोजी रोटी के लिए चले गए थे। उनकी पत्नी दवा लेने कबुलपुर बाजार में चली गयी। जब वह बाजार पहुंची ही थी कि मड़हे में आग लग गयी। लोगों ने उसे जानकारी दिया। जब तक वह पहुंचती उसके 3 रिहायशी मड़हे में दो जल चुके थे। गांव के लोगों ने काफी प्रयास के बाद एक मड़हे को आग से बचा लिया। घटना के बाद पूरा परिवार में दुख का पहाड़ टूट गया है। अशोक मजदूरी करके जीवकोपार्जन करता है। उसके चिंता का समाधान ग्राम प्रधान मुजम्मिल ने करने का आश्वासन देते हुए कहा कि रहने के लिए सीमेंट सेड दो से 3 दिन के अंदर लगवा दिया जायेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!