Trending

Jaunpur News : हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया शिवसेना का 60वां स्थापना दिवस

Naya Savera Network
 

जौनपुर। शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर जिला पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जिला प्रभारी एडवोकेट विकास पाण्डेय और जिलाध्यक्ष नागेश दुबे ने बाला साहेब ठाकरे और छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर उपस्थित शिवसैनिकों के बीच मिष्ठान और शीतल पेय वितरित कर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गईं। इस दौरान ‘जय भवानी, जय शिवाजी, जय शिवसेना’ के नारों से पूरा कार्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और सभी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!