Trending

Jaunpur News : लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल व जनसेवा ही मुख्य उद्देश्य: डा. विनोद

Naya Savera Network
25 वर्षों से निरन्तर जनसेवा कर रहा है अस्पताल
जौनपुर। नगर के पॉलिटेक्निक चौराहे के पास स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल के सकुशल 15 वर्ष पूर्ण हो जाने के उपलक्ष्य में आर्थो सर्जन डा. विनोद कुमार ने वर्षगांठ एवं स्वास्थ्य गोष्ठी का आयोजन किया जहां डा. विनोद कुमार, डा. अंजू एवं पैरामेडिकल के समस्त स्टाफ ने मिलकर केक काटकर एक—दूसरे को बधाई दिया।
इस मौके पर डा. विनोद ने कहा कि आप सभी के प्यार व विश्वास से निरंतर जनसेवा करते हुये जनपद में 25 साल हो गया। इस अपने हॉस्पिटल में आये 15 वर्ष बीत गया। इस उपलब्धि पर हमारे सभी स्टाफ और डॉक्टरों का विशेष सहयोग रहा। गोष्ठी में मनुष्य के भाग—दौड़ वाली जीवन में टेंशन, हेडेक, डिप्रेशन, शरीर की हड्डियों जैसी बीमारी से निजात पाने का तरीका बताते हुये डा. विनोद ने कहा कि मनुष्य को प्राणायाम, योग एवं अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिये और हड्डियों को मजबूत बनाने लिए विटामिनों का सेवन करना चाहिये।
इसी क्रम में इस हॉस्पिटल के 15 वर्ष सकुशल पूर्ण हो जाने पर आने वाले सभी मरीज को बधाई व स्वस्थ रहने का सुझाव देते हुये डा. विनोद ने समस्त लोगों का मुंह मीठा कराकर यह संदेश दिया। साथ ही इस दिन अस्पताल पर आये सभी मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श भी दिया। इस अवसर पर समाजसेवी आरडी चौधरी, मैनेजर सुनील कनौजिया, मोहम्मद अजहर, गुंजन श्रीवास्तव, पिंटू चौधरी, छोटू, सुनील यादव, जेपी यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!