Trending

Jaunpur News : टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करके उठायी आवाज

Naya Savera Network
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के आह्वान पर हुआ जोरदार प्रदर्शन
जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा गया 11 सूत्रीय का मांग पत्र

जौनपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में शिक्षक नेताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार आवाज बुलंद किया।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक व मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि 23 अगस्त 2010 को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को न्यूनतम अर्हता के रूप में अधिसूचित किया गया था। इसके पहले देश भर में लाखों शिक्षकों की नियुक्तियां उस समय प्रभावी नियमों, योग्यता मानकों एवं चयन प्रक्रियाओं के अनुरूप विधिवत रूप से की जा चुकी थीं। ऐसे शिक्षकों ने वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इन्हें भेजा गया मांग पत्र
जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे गये मांग पत्र में आंदोलन के जिला संयोजक व मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा  गया। बताया गया कि देश के विभिन्न राज्यों में 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों व  उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) लागू होने की तिथि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के सेवा हितों की रक्षा हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को मांग पत्र भेजा गया।

धरना प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन के दौरान जिला सह संयोजक केशव सिंह, अभिषेक सिंह, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, रत्नेश सिंह, अरविंद प्रकाश, अखिलेश मिश्रा, राकेश सिंह, अभिषेक उपाध्याय, संदीप सिंह, टिल्लू सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, प्रीति मौर्या, बबीता सिंह, नीतू सिंह, मधुलिका अस्थाना, शिवम सिंह, राकेश सिंह, कंचन यादव, प्रमोद कुमार, सोमनाथ सिंह, डॉ सतीश सिंह, अनिरुद्ध कुमार, दिवाकर, जय प्रकाश यादव, अमरेंद्र गुप्ता, रविभूषण मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, आशीष सिंह, अखिलेश कुमार, सुधाकर सिंह, विनय मिश्रा, शैलेंद्र पाल, जनार्दन सिंह, राजेश सिंह, संजय सिंह, विकास सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!