Trending

Jaunpur News : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से निर्माणाधीन मकान पर मजदूर की मौत, दो माह पहले हुई थी शादी

Technical Team

आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के फुलेश गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान की छत पर शटरिंग का काम करते समय हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई।

मृतक की पहचान खेतासराय क्षेत्र के अब्बोपुर गांव निवासी प्रमोद बिंद पुत्र संतू बिंद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रमोद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।

शुक्रवार सुबह वह फुलेश गांव में मीना देवी के निर्माणाधीन मकान की छत पर शटरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

साथ में काम कर रहे अन्य श्रमिकों ने तुरंत घटना की सूचना परिजनों को दी। घायल प्रमोद को इलाज के लिए शाहगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिजन शव लेकर घर पहुंचे, जिससे गांव में कोहराम मच गया। नवविवाहित पत्नी और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।

सूचना पर पहुंची दीदारगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की बात कही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!