Trending

Jaunpur News : चलती ट्रक का चक्का निकला, आम से लदा वाहन सड़क पर पलटा

Naya Savera Network
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंधौना पेट्रोल पंप के पास जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर गुरुवार सुबह आम से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार लोग बाल-बाल बच गये। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार सीतापुर से कच्चा-पक्का आम लादकर ट्रक भदोही जा रहा था। सुबह करीब 4 बजे गंधौना गांव के पास पहुंचने पर ट्रक के पिछले पहिये का नट-बोल्ट टूट जाने से चक्का निकल गया। तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और कुछ दूरी तक जाने के बाद सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटने की तेज आवाज सुनकर आस—पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों ने ट्रक में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में ट्रक सवारों को मामूली चोटें आईं जिन्हें पास के चिकित्सक से उपचार दिलाया गया। सभी की हालत सामान्य बताई गई है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!