Trending

Jaunpur News : कमल जी को पूर्व सैनिक संगठन ने दी श्रद्धांजलि

Naya Savera Network
जौनपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन के सक्रिय सदस्य कमल सिंह की उस समय मौत हो गयी जब अचानक उनके ऊपर दिवाल गिर गयी। जिला मुख्यालय से सटे गांव माधो पट्टी निवासी कमल सिंह को संगठन के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दिया। श्री सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगा में लपेटकर फूल—माला से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तिरंगा झंडा चढ़ाकर सम्मान दिया गया। बता दें कि स्व. कमल जी जल सेना के सैनिक थे। उक्त अवसर पर अशित पाण्डेय, बलराम सिंह, देवेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, लाल बहादुर, केके सिंह, बनारसी यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!