Trending

Jaunpur News : अपनी जमीन पर बाउंड्री वॉल बनवाना पड़ा महंगा, युवक पर जानलेवा हमला; दबंगों ने दीवार भी ढहाई

Technical Team
 
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियांवा गांव में जमीन पर बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद हिंसक हो गया। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सुभाष यादव पर कथित रूप से कुछ दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और पहले से निर्मित बाउंड्री वॉल को भी गिरा दिया।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी लेकर हालात को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!