Trending

Jaunpur News : विश्व पर्यावरण दिवस: बीएसए ने पौधरोपण करके शिक्षकों से विद्यालयों में करने के लिये किया प्रेरित

Naya Savera Network
जौनपुर। शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के अन्तर्गत नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर जी ने बीएसए कार्यालय के परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही शिक्षकों से विद्यालयों में करने हेतु किया प्रेरित करते हुये ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में उपस्थित विभागीय लोगों को सम्बोधित करते हुये बीएसए ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिये अत्यन्त आवश्यक हैं। बढ़ते प्रदूषण और लगातार बदलते पर्यावरणीय हालात को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के प्रति जागरूक होना होगा। शिक्षक संगठनों एवं अध्यापकों से अपील किया कि विद्यालय परिसरों में अधिक से अधिक पौधे लगाये जाएं, ताकि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को मजबूत किया जा सके। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विजय बहादुर, विन्ध्यवासिनी, राजू, महेन्द्र सहित कार्यालय के कर्मचारी, विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!