Trending

Jaunpur News : जलालपुर में गौशाला कर्मी की लोहे की रॉड से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Technical Team

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र में सुरहुरपुर गौशाला के पास शनिवार रात एक गौशाला कर्मी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान चक बहादुर उर्फ भुवर सरोज (50 वर्ष), निवासी निगोह थाना बरसठी के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ महीनों से गौशाला में मजदूरी कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे शनिवार रात मृतक और आरोपी शनि उर्फ अभिषेक कुमार (23 वर्ष), निवासी लखौवां उदपुर थाना बक्सा के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है। बताया गया कि दोनों के बीच गाली-गलौज के बाद झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। रविवार सुबह गौशाला के गेट के पास भुवर सरोज का शव मिला, जिसके सिर और मुंह पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विवाद के बाद हत्या की पुष्टि हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!