Trending

Jaunpur News : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसान हुआ खुशहाल: गिरीश चन्द्र

Naya Savera Network
आयोजित दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का हुआ समापन

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित जनपदस्तरीय प्राकतिक खेती योजनांतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज किसान खुशहाल हुआ है। पिछले 12 वर्षों के कार्य की तुलना बीते सरकारों से करें तो विपक्ष कही नही ठहरता। किसानों के हित में अगर कोई कार्य हुआ है तो वह सिर्फ भाजपा सरकार में हुआ है वह चाहे अटल विहारी बाजपेयी की सरकार रही हो या प्रधानमंत्री मोदी की। आज देश का बजट कृषि आधारित होता है। पहले किसानों को उपज का मूल्य तक नही मिल पाता था।
इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि किसानों की बदौलत ही आज हम अनाज के क्षेत्र में निर्यातक बने। किसानों को धरती माता की पीड़ा से भी आगाह करतें हुए कहा की उपज बढ़ाने के लिए डाई यूरिया का प्रयोग न करें। विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की बदौलत ही किसान आज समृद्धशाली बन सका है। उप कृषि निदेशक अश्वनी सिंह ने आभार प्रकट करतें हुए ने कहा कि सरकार 2 लाख करोड़ सब्सिडी किसानों को दे रही है।
इस दौरान वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कनौजिया, उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनय सिंह, डॉ. सुरेन्द्र सोनकर, डॉ. राजीव सिंह आदि ने किसानों को जानकारी दिया। प्रगतिशील दर्जनभर किसानों को बजड़ा, सावा व रागी का निःशुल्क बीच वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति एवं संचालन पीडी आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया।
इस अवसर पर खुटहन प्रमुख बृजेश यादव, परशुरामपुर मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्र, जनार्दन गौड़, अजय सिंह, प्रमिला सिंह, कपिलमुनि मिश्र, वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह, डॉ. पवन कुमार, चन्द्रसेन यादव, एडीओ एजी अनुराग सिंह, डॉ. हरिओम वर्मा, अश्वनी सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!