Trending

Jaunpur News : पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन कड़ी सुरक्षा, तीन स्तरीय जांच के बाद मिला प्रवेश

Technical Team


जौनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का बुधवार को अंतिम दिन है। पहली पाली में 9,480 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की तीन स्तरीय जांच की जा रही है। पुरुष अभ्यर्थियों के जूते-मोजे उतरवाकर, मुंह खुलवाकर तथा मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं महिला अभ्यर्थियों को नोज पिन, क्लेचर, काला धागा और अन्य धातु की वस्तुएं बाहर रखनी पड़ रही हैं।

जनपद के 21 परीक्षा केंद्रों पर छह पालियों में कुल 56,880 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों समेत करीब 1,200 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। साथ ही कोचिंग सेंटरों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!