Trending

Jaunpur News : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने कराया सुंदरकांड पाठ

Technical Team

मड़ियाहूं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा मड़ियाहूं मंडल ने बुधवार को श्री रामजानकी मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह 'पप्पू' ने संकल्प लेकर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया और देश की उन्नति, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।

इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुंदरकांड पाठ के बाद श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र और समाज की सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ हुआ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!