Trending

Jaunpur News : एसएसपी ने किया रात्रिकालीन निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Naya Savera Network
मीरगंज, जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने देर रात स्थानीय थाना क्षेत्र के पिकेट बूथ बभनियांव एवं चौकी जंघई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस कर्मियों की सतर्कता तथा रात्रि गश्त की तैयारियों का बारीकी से परीक्षण किया। एसएसपी ने पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, आगंतुक रजिस्टर, संचार व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी और अनुशासन के साथ कार्य करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित जांच करने, रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने तथा आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही कहा कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता में सुरक्षा का विश्वास बना रहे। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिये।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!