Trending

Jaunpur News : धूमधाम से मना शहंशाह बाबा का सालाना उर्स, उमड़े श्रद्धालु

Naya Savera Network
नगर के चितरसारी में खास हौज के टापू पर हुआ आयोजन
गाजे-बाजे एवं कव्वाली के बीच श्रद्धालुओं ने मजार पर की चादरपोशी
जौनपुर। नगर के चितरसारी के ख़ास हौज़ पर स्थित टापू पर विराजमान शहंशाह बाबा का सालाना उर्स पूरी अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का एक बड़ा समूह गाजे-बाजे और कव्वाली की धुनों के साथ बाबा के मजार पर पहुँचा। यहाँ अकीदतमंदों ने पूरी आस्था के साथ मजार शरीफ पर चादरपोशी की और मन्नतें मांगी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।
इस धार्मिक और कौमी एकता के प्रतीक आयोजन में राजनीति और समाज से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने शिरकत किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर, अच्छे लाल, धनराज, केतन गुप्ता, कांग्रेस नगर अध्यक्ष आरिफ खान, सभासद शाहनवाज मंजूर, अनुज, ललित कुमार, अजय कुमार, राकेश कुमार के अलावा भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य आयोजक राजकुमार गुप्ता ने उर्स में आये सभी आगंतुकों, सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!