Trending

Jaunpur News : पुत्र वेद यादव ने पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव की मनायी पुण्यतिथि

Naya Savera Network
वृद्ध आश्रम में रह रहे लोगों को भोजन कराकर दी गयी श्रद्धांजलि
जौनपुर। समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रहे स्व. पारसनाथ यादव ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि पर उनके छोटे पुत्र वेद यादव ने वृद्ध आश्रम में सेवा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया। इस मौके पर आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल वितरित करते हुये सम्मानपूर्वक भोजन कराकर बाबू जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. पारसनाथ जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये उनके सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय योगदान को याद किया। साथ ही कहा कि बाबू जी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, पिछड़ों और जरूरतमन्दों की आवाज बुलन्द करने तथा उनकी सेवा के लिये समर्पित किया। जनसेवा, सादगी और सामाजिक सरोकार उनके व्यक्तित्व की पहचान थी।
वहीं स्व. यादव के पुत्र वेद यादव ने कहा कि बाबू जी के आदर्श आज भी हम सभी के लिये प्रेरणास्रोत हैं। उनकी पुण्यतिथि पर बुजुर्गों के बीच पहुंचकर सेवा करना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। समाज के कमजोर एवं उपेक्षित वर्गों की सेवा ही बाबूजी के सपनों को साकार करने का सबसे अच्छा माध्यम है।
वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए स्व. पारसनाथ जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान भावुक और श्रद्धामय वातावरण बना रहा जहां सभी ने बाबू जी के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मानव सेवा और समाज कल्याण के प्रति समर्पित ‘बाबू जी’ को उनकी पुण्यतिथि पर वृद्ध आश्रम में फल वितरण एवं भोजन कराकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर सपा नेता सन्तोष यादव पूर्व प्रधान मुस्तफाबाद, जितेन्द्र कुमार, जीतू यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!