Trending

Jaunpur News : केवटली गांव में आबादी जमीन विवाद, पीड़िता ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Technical Team

जौनपुर। महराजगंज विकास खंड के ग्राम केवटली में आबादी की जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गांव निवासी निर्मला देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी लगभग 50 वर्ष पुरानी आबादी की जमीन, जो गाटा संख्या 340 में स्थित है, पर अवैध रूप से पट्टा कर दिया गया और उनके कब्जे वाली संरचनाओं को हटवाया गया। पीड़िता के अनुसार उनकी मड़ई, चरनी, हैंडपंप और मुख्य दरवाजा इसी भूमि पर स्थित है, जिसे पूर्व तहसीलदार राकेश कुमार ने लेखपाल के साथ मिलकर कुछ लोगों के पक्ष में अवैध रूप से पट्टा कर दिया और मौके पर उनकी मड़ई भी तुड़वा दी गई।
निर्मला देवी ने बताया कि यह मामला पहले से ही दीवानी न्यायालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय और कमिश्नर न्यायालय वाराणसी में विचाराधीन है, इसके बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा निर्माण कार्य और कब्जे की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 28 मार्च 2026 को नोटिस चस्पा कर 2 अप्रैल तक छप्पर हटाने के निर्देश दिए गए थे और कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। पीड़िता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए 112 नंबर पर शिकायत के बावजूद मदद न मिलने की बात कही है। उन्होंने जिलाधिकारी से निर्माण कार्य रुकवाने, अवैध कब्जा हटाने और अदालत के अंतिम फैसले तक यथास्थिति बनाए रखने की मांग की है।
































#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!