Trending

Jaunpur News : निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये एआरपी कार्यशाला सम्पन्न

Naya Savera Network
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर जी के निर्देशन में निपुण भारत मिशन एवं शैक्षिक संवर्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय एआरपी कार्यशाला का आयोजन 11 एवं 12 जून को सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में निपुण भारत मिशन के विभिन्न बिंदुओं पर आधारित गतिविधियों तथा कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों के शैक्षिक संवर्धन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक समझ विकसित की गई।
कार्यशाला के दौरान एनबीएमसी (NBMC) पोर्टल पर नैट (NAT) से संबंधित सभी रिपोर्टों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध कराने तथा विद्यालय स्तर पर निपुण लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष बल दिया गया। सभी विकास समय से ब्लॉक डेवलपमेंट प्लान (BDP) प्लान तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करने तथा खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा इसकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए 5 प्वाइंट टूल्स किट के प्रभावी अनुपालन तथा सभी एआरपी द्वारा सपोर्टिव सुपरविजन के निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण विकसित करना आवश्यक है।
कार्यशाला में खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, डीसी ट्रेनिंग, डीसी निपुण, डीसी एमआईएस, एसआरजी, एआरपी सहित शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!