Trending

Jaunpur News : प्रेमिका से शादी के लिये टावर पर चढ़ा युवक

Technical Team
शादी के आश्वासन के बाद साढ़े 3 घण्टे बाद उतरा
सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलो पाण्डेयपट्टी गांव में स्थित मोबाइल टावर पर रविवार को 21 वर्षीय प्रेमी अपनी प्रेमिका से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ गया। अधिकारियों व परिजनों के बार—बार मोबाइल पर बात करने के बाद भी वह टावर से नीचे नही उतरा। हालांकि साढ़े 3 घण्टे बाद वह शादी के आश्वासन पर नीचे उतरा।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के उत्तरगावां निवासी पवन निषाद 21 वर्ष पुत्र रामदवर निषाद घर से तीन किमी दूर उक्त गांव में स्थित टावर पर चढ़ गया। उसने उसके बाद अपने परिचितों को मोबाइल से सूचना दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये।
थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंचकर युवक को समझाने का प्रयास किये परन्तु पवन निषाद ने उनसे मोबाइल पर बात किया। उसने कहा कि वह केराकत के पसेवा गांव की कक लड़की से प्यार करता है। जब तक लड़की आकर उसे शादी का आश्वासन नही देती है तब तक वह नीचे नही उतरेगा।

यह जानकारी थानाध्यक्ष ने अधिकारियों को दिया जिसके बाद सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता आईपीएस, एसडीएम सदर योगिता, थाना प्रभारी लाइन बाजार केके सिंह, शहर कोतवाल अनीता सिंह, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर, फायर विभाग सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गये। सभी युवक को समझाते रहे लेकिन वह नहीं माना।

इसके बाद थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने उक्त प्रेमिका के घर से उसके चचेरे भाई को मौके पर बुलवाया। उसके बाद सीओ गोल्डी गुप्ता ने मोबाइल से पहले युवक के माँ बाप तथा उसके बाद प्रेमिका के चचेरे भाई से बात करवाया जिसके बाद युवक नीचे उतरा। हालांकि पुलिस में एहतियात के लिए टावर के नीचे जाली लगवा दिया था। कुछ गड्ढे भी मंगवाया गया था। टावर से उतरते ही युवक को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय ले जाया गया।




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!