Trending

Jaunpur News : लखनऊ विवि के कुलपति संग तमाम अधिकारियों की हुई बैठक

Naya Savera Network
बैठक का उद्देश्य जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करना रहा
जौनपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश नायक ने बताया कि दिव्यांगजन को उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर करने तथा उन्हें रोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से डा. शकुन्तला राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो. संजय सिंह द्वारा विकास भवन सभागार में जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने हेतु बैठक की गयी।
बैठक में कुलपति जी ने दिव्यांगजनों को शिक्षा में अधिक से अधिक सहभागिता कराने एवं दिव्यांगजनों की उच्च शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा पर विशेष बल देते हुए उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु बला दिया। वहीं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश नायक ने सभा को संचालित करते हुए सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में पंजीकृत एवं संचालित स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रबंधक/सचिव ने प्रतिभाग किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!