Trending

Jaunpur News :हनुमान घाट सोनारमंडी में शॉर्ट सर्किट से मची अफरातफरी, दुकानदारों ने जर्जर तार बदलने की उठाई मांग

Naya Savera Network

जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान घाट स्थित सोनारमंडी में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते बुधवार रात शॉर्ट सर्किट की घटना से अफरातफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार रात में अचानक पटाखों जैसी तेज आवाज के साथ बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दुकानदारों ने बताया कि गनीमत रही कि समय रहते स्थिति नियंत्रित हो गई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सोनारमंडी एक व्यस्त बाजार क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए आते हैं तथा कई लोग अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी करते हैं। ऐसे में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से लोग चिंतित हैं। घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली तारों के कारण आए दिन शॉर्ट सर्किट की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि बिजली विभाग को निर्देशित कर पुराने और खराब तारों को तत्काल बदलवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके और बाजार क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!