Trending

Jaunpur News : प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Hindi News


जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कब्रुद्दीनपुर गांव निवासी रमेश कुमार (35) पुत्र रामदुलार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रमेश सोमवार रात स्कूटी से जौनपुर शहर खरीदारी करने आ रहे थे। रात करीब 8:30 बजे जब वह प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए।
हादसे में गंभीर रूप से घायल रमेश को स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!