Trending

Jaunpur News : सई नदी में नहाते समय डूबने से दो लड़कियों की हुई मौत

Naya Savera Network
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में शुक्रवार को गांव के ही समीप सई नदी में नहाते समय डूबने से लड़कियों की मौत हो गई। बताते हैं कि नहोरा गांव से 6 लड़कियां गुड़िया 17 वर्ष पुत्री भोलानाथ, आंचल 17 वर्ष पुत्री राधेश्याम, शिवांगी 17 वर्ष पुत्री भैया लाल, गुंजा 18 वर्ष पुत्री पारसनाथ, ननका उर्फ अंजली 16 वर्ष पुत्री छबिनाथ, दीपा पुत्री मच्छर उर्फ अमरनाथ एक साथ नदी नहाने गई थी। नहाते समय सभी लड़कियां गहरे पानी में चली गईं जिससे डुबने लगीं। वहां नहाने वालों ने किसी तरह से सभी लड़कियों को पानी से बाहर निकाला लेकिन गुड़िया पुत्री भोलानाथ तथा शिवांगी पुत्री भैया लाल की मौत हो गयी। गुंजा पुत्री पारसनाथ का हास्पिटल में इलाज चल रहा है जबकि शेष तीनों लड़कियां सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!