Trending

Jaunpur News : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: दो महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर

Technical Team

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जुड़पुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष की दो महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पीड़िता अनीता पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर अच्छेलाल, बच्चेलाल, रूपचंद, रेनू, स्वागतम और शांति ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचीं उनकी जेठानी रागिनी को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

मारपीट में अनीता पाल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि रागिनी को भी चोटें लगी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया। चिकित्सकों ने अनीता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!