Trending

Jaunpur News : सीएमओ ने जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Naya Savera Network
जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गंगाराम गौतम ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों एवं ओपीडी का निरीक्षण कर मरीजों से उपचार एवं उपलब्ध सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया। मरीजों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि उन्हें आवश्यक दवाएं चिकित्सालय से उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा उनका समुचित उपचार भी किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि चिकित्सालय में आने वाले सभी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। चिकित्सालय परिसर में पेयजल, साफ-सफाई तथा मरीजों एवं तीमारदारों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दियै।
उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा शासन की मंशानुरूप बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जायं। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाये गये।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!