Trending

Jaunpur News : जीएसटी नियमों की जानकारी के लिये व्यापारियों ने की बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा

Technical Team


शाहगंज, जौनपुर। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित नियमों, कर भुगतान और व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर में व्यापारियों की बैठक की गई। बैठक में जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर राज्य कर विभाग रजनीश कुमार असिस्टेंट कमिश्नर राज्य कर विभाग राहुल राय कमर्शियल टैक्स ऑफिसर राज्य कर विभाग मनीष सिंह जीएसटी के बदलते प्रावधानों की जानकारी देने के साथ व्यापारियों को समय पर रिटर्न दाखिल करने और कर संबंधी नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था को सरल बनाने के लिए सरकार समय-समय पर नए निर्देश जारी करती है। ऐसे में व्यापारियों के लिए जरूरी है कि वे नवीनतम नियमों की जानकारी रखें, ताकि किसी प्रकार की कानूनी या आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण, ई-वे बिल, रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया तथा कर निर्धारण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी पोर्टल पर आने वाली तकनीकी दिक्कतों, कर संबंधी नोटिसों और अन्य व्यावहारिक समस्याओं को भी उठाया। विशेषज्ञों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए नियमों के अनुरूप व्यापार संचालन करने की सलाह दी। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिये जिससे व्यापार जगत को नई जानकारियां मिलती रहें और कर संबंधी भ्रम दूर हो सके। अंत में सभी व्यापारियों से कर नियमों का पालन करते हुए पारदर्शी व्यापार व्यवस्था को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर नगर महामंत्री सुनील अग्रहरि, कार्यक्रम संयोजक सत्येंद्र मोदनवाल, सह संयोजक इरशाद अहमद, पूर्व तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल, संदीप जायसवाल, शीम प्रकाश अग्रहरि, महेंद्र वर्मा एडवोकेट, अनिमेष जायसवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट, कृष्णकांत सोनी, दीपक जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, अश्वनी अग्रहरि, वीरेंद्र जायसवाल, आनंद मोदनवाल, पवन अग्रहरि, अब्दुल्ला राईन, आशीष बरनवाल, चंदन जायसवाल, पंचम जायसवाल, उमेश चंद्र जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्पित जायसवाल अध्यक्ष एवं संचालन निवर्तमान नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!