Trending

Jaunpur News : शाहगंज कोतवाली परिसर के हनुमान मन्दिर हुआ सुन्दर काण्ड पाठ

Naya Savera Network
भण्डारा में काफी लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद, लगा जयकारा

शाहगंज, जौनपुर। बड़का मंगलवार पर स्थानीय थाना परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ सुंदर कांड पाठ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना की तथा सुंदर कांड का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
सुंदर कांड पाठ के उपरांत विधि-विधान से हनुमान जी की आरती सम्पन्न हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच प्रसाद वितरण किया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जहां सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर पूरे समय जय श्रीराम और जय बजरंग बली के जयघोष से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र पाण्डेय, अनुज सिंह (समाजसेवी) सहित अनेक गणमान्य लोगों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। सभी ने भगवान हनुमान जी के समक्ष क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना किया।
आयोजकों ने बताया कि बड़का मंगलवार पर प्रतिवर्ष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिससे समाज में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता एवं एकता की भावना को भी बल मिलता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर समिति, पुलिस कर्मियों तथा स्थानीय श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!