जौनपुर। राष्ट्र नायक भामा शाह जी की जयन्ती पर प्रान्तीय वैश्य प्रतिनिधि समागम–2026 का भव्य आयोजन होगा। यह कार्यक्रम 29 जून को दोपहर 12 बजे से बापू भवन टाउन हॉल बलिया में होगा। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, समाज के कर्णधार, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उपस्थित होकर वैश्य समाज के विकास, संगठन की मजबूती तथा समाज हित के महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। इस आशय की जानकारी विनोद गुप्ता एडवोकेट राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। साथ ही समस्त वैश्य बन्धुओं से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।
Jaunpur News : 29 जून को बलिया में होगा प्रान्तीय वैश्य प्रतिनिधि समागम–2026
June 10, 2026
