सिद्दीकपुर, जौनपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ’12 साल विश्वास के जन-कल्याण के’ अभियान के अन्तर्गत 12 जून को प्रातः 10 बजे से राजकीय आईटीआई परिसर सिद्दीकपुर में एक दिवसीय रोजगार मेला का कार्यक्रम तय है। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड मारुती सुजुकी द्वारा प्रोडक्शन एसोसिएट के 500 पद हेतु आईटीआई उत्तीर्ण, 18-26 वर्ष के योग्य पुरुष अभ्यर्थियों का साक्षात्कार द्वारा चयन किया जाना है। मेल में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आईडी प्रूफ बायोडाटा सहित सेवायोजन वेब पोर्टल जॉबसीकर पर पंजीकरण करके अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील किया है।
Jaunpur News : आईटीआई सिद्दीकपुर में 12 को लगेगा मेला
June 10, 2026
