Trending

Jaunpur News : शाहगंज पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद करके परिजनों को सौंपा

Naya Savera Network
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। युवक की बरामदगी के बाद परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद में अपहृत एवं गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
बीते 17 जून को दर्ज गुमशुदगी के संबंध में राम आशीष पुत्र संतराम निवासी गोकुलपुर थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या (फैजाबाद) की तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। अथक प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 19 जून 2026 को गुमशुदा को सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी के उपरांत युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और शाहगंज पुलिस की तत्परता एवं कार्यशैली की सराहना किया। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय सिंह, हेड कांस्टेबल अनुज सिंह, कांस्टेबल अमन यादव एवं कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!