Trending

Jaunpur News : भारत विकास परिषद शौर्य ने दिव्यांग बच्चों को दिया ड्रेस

Naya Savera Network
जौनपुर। भारत विकास परिषद् शौर्य के अध्यक्ष अवधेश गिरि के नेतृत्व में सभी सदस्यों के सहयोग से हर्षिता इण्टरनेशनल दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र पर दिव्यांग बच्चों को ड्रेस वितरण किया गया। विद्यालय में मौके पर 25 बच्चे उपस्थित रहे जिनको ड्रेस के रुप में लोवर और टी शर्ट वितरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबन्धक प्रमोद सैनी ने बताया कि हमारे विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद, नृत्य, संगीत के साथ उनके क्षमता के अनुसार अदर एक्टिविटीज़ प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा दी जाती है। विद्यालय में बच्चों को भोजन की भी व्यवस्था रहती है। विद्यालय में बच्चों के लिये अपने शाखा के पूर्व गतिविधि संयोजक सेवा दयाशंकर निगम ने 50 किलो चावल दिया। गतिविधि संयोजक संस्कार अतुल जायसवाल ने बच्चों को शुभकामना दिया तो शाखाध्यक्ष अवधेश गिरि ने बच्चों को समय—समय पर सहयोग देने के लिये प्रबंधक प्रमोद सैनी को आश्वस्त किया। साथ ही कहा कि कभी भी किसी प्रकार की आवश्यकता होगी तो शौर्य परिवार बच्चों के सहयोग के लिये खड़ा रहेगा। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव नित्यानन्द पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर अंशज शुक्ला, अतुल जायसवाल, दयाशंकर निगम, प्रमोद सैनी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!