Trending

Jaunpur News : 5 किमी तक अत्यन्त क्षतिग्रस्त है मार्ग, शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं

Naya Savera Network
जौनपुर। जनपद के मल्हनी—खुटहन मुख्य मार्ग से लगभग 5 किलोमीटर से निकलने वाली ग्रामीण श्रेणी का मार्ग अत्यन्त क्षतिग्रस्त हो गया है जिस पर आवागमन में काफी दिक्कत होती है। उक्त मार्ग के सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग को मार्ग मरम्मत कर सुगम बनाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया जो विशेष मरम्मत योजना के अन्तर्गत स्वीकृत है। ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि मार्ग पर निर्माण कार्य प्रारम्भ कर शीघ्र ही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उक्त मार्ग यातायात हेतु सुगम हो सके। पूर्व में उनके द्वारा दी गयी शिकायत स्पष्ट न होने के कारण शिकायती मार्ग के ठीक बगल में निर्माणाधीन अन्य जिला श्रेणी मार्ग के सम्बन्ध में सूचना प्रदान कर दी गयी थी। उक्त प्रार्थना पत्र पर 20 मई को प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग जौनपुर द्वारा संस्तुति प्राप्त होने के पश्चात भी अभी तक उक्त मार्ग पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया जबकि अवर अभियंता पंकज सिंह यादव को आदेशित किया गया है कि शीघ्र से शीघ्र मार्ग का निर्माण का कार्य पूर्ण करें जिससे यातायात सुगम और सरल हो सके।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!