Jaunpur News : जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 4 घायल


सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के छीतमपट्टी गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिला समेत 4 लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी वेद प्रकाश सिंह का पड़ोसियों से जमीनी विवाद चला आ रहा था। उसी विवाद को लेकर बुधवार को मारपीट हो गई जिसमें वेद प्रकाश सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह पुत्रगण राम आसरे सिंह तथा मीरा सिंह पत्नी विजय सिंह और सरोज सिंह पत्नी जयप्रकाश सिंह घायल हो गई। घायलों का उपचार सीएचसी सुइथाकला में कराया गया जहां सरोज सिंह की स्थिति गम्भीर देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के सम्बन्ध में पीड़ित द्वारा थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم