बक्शा, जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विकास खण्ड बक्शा परिसर में 12वें योग शिविर का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने किया जबकि पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. नूपुर सोलंकी उपस्थित रहीं। योग प्रशिक्षण का संचालन योगाचार्य विवेक तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन एवं भजन प्रस्तुति केशरी प्रसाद ने किया।
योगाचार्य विवेक तिवारी ने उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति स्वस्थ, निरोग एवं तनावमुक्त जीवन जी सकता है।
अध्यक्षीय संबोधन में एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। शिविर में महेश तिवारी, शिवम यादव, शिवानी श्रीवास्तव, कमलेश खरवार, गौर गणेश, उमेश सोनकर, केशरी प्रसाद, रवींद्र प्रताप सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक कर्मचारी, अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
