Trending

Jaunpur News : रामपुर ब्लाक परिसर में मनाया गया 12वां अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस

Naya Savera Network
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड परिसर में रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज के नेतृत्व तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर.के. पटेल की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर योगाचार्यों के निर्देशन में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के अनेक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना चाहिए तथा घर-घर योग का संदेश पहुंचाना चाहिए।
योगाचार्य ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से मधुमेह, पाचन संबंधी समस्याएं, श्वसन रोग तथा उच्च रक्तचाप जैसी अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। योग एक ऐसी दैनिक क्रिया है, जो व्यक्ति को जीवनभर स्वस्थ और निरोग बनाए रखने में सहायक होती है।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, मंडल अध्यक्ष देविशंकर दुबे, जिला पंचायत सदस्य संजय सोनकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर गुप्ता, कृषि अधिकारी जय प्रकाश गुप्ता, अपना दल (एस) के महासचिव राकेश मिश्रा, सभासद रविशंकर गुप्ता, संतोष जायसवाल, मंडल महामंत्री रमेश दुबे, राकेश उपाध्याय, कृष्ण कुमार मिश्रा सहित सैकड़ों अधिकारी, कर्मचारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में "करें योग, रहें निरोग" के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!