Trending

Jaunpur News : ट्रेन से गिरने पर युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर

Naya Savera Network
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शेखपुर मंसूर अली गांव में बुधवार को रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में एक युवक पड़ा मिला ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार वाराणसी—अयोध्या रेल प्रखण्ड पर गेट नंबर 52सी व 53सी के मध्य मिले युवक की पहचान आलोक दूबे (25) निवासी ग्राम ककरापाल थाना अलीपुर जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई। भोर में किसी ट्रेन से गिर गया था। ग्रामीणों ने बहुत देर बाद देखा तो उसकी सूचना डायल 112पर दिया पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर पीएचसी सोंधी ले गये। प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां हालत सामान्य बताई जा रही है। युवक पुलिस भर्ती परीक्षा दे कर किसी ट्रेन से अपने घर वापस लौट रहा था। मामला भोर का होने की वजह से दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल सका। जिला अस्पताल में स्थित सामान्य बताई जा रही है। सूचना पर स्वजन भी अस्पताल पहुंच गये हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!