Trending

Jaunpur News : 10 दिन से अंधेरे में भानपुर, जले ट्रांसफार्मरों को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Technical Team

जौनपुर। सुरेरी क्षेत्र के भानपुर गांव में पिछले 10 दिनों से दो 10 केवीए के ट्रांसफार्मर जले होने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। भीषण गर्मी में बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण कंपोजिट विद्यालय भानपुर के पास एकत्र हुए और विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर जलने के तुरंत बाद विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे पूरे गांव में बिजली संकट गहरा गया है और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

समाजसेवी विकास सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी आबादी के अनुपात में पर्याप्त नहीं है। उन्होंने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और जल्द से जल्द नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।

प्रदर्शन में अब्दुल कादिर, आशीष, गोलू, पंकज, प्रदीप, कंचन और राजेश सोनी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर.के. पटेल और सांसद प्रिया सरोज से भी गुहार लगाई गई है, लेकिन अभी तक राहत नहीं मिली है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जले हुए ट्रांसफार्मरों को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे।

वहीं, विद्युत विभाग के एसडीओ मुरलीधर मौर्य ने बताया कि जले ट्रांसफार्मरों की जानकारी विभाग को है। ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!