Trending

Jaunpur News : विभिन्न मामलों में 10 लोग गिरफ्तार

Technical Team

खेतासराय, जौनपुर। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से स्थानीय थाना पुलिस ने विभिन्न विवादों में शामिल 9 पुरुषों और 1 महिला को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के जमदहां में रास्ते के विवाद, ग्राम खलौतीपुर में मुकदमा दर्ज कराने को लेकर हुए विवाद तथा ग्राम मानीकलां में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के संबंध में कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया। सभी के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार लोगों में शनि कुमार, अभिषेक कुमार निवासी निकासीपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, अनुप कुमार, ऊषा देवी निवासी जमदहा थाना खेतासराय, गोविंद गौतम, राजमन गौतम, विवेक गौतम निवासी गभि्रन थाना खुटहन, रवि गौतम निवासी हकारीपुर थाना बक्शा, विशाल गौतम, आकाश कुमार निवासी गभीरन थाना खुटहन शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय यादव, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र राय, कांस्टेबल विनोद प्रजापति, कांस्टेबल शैलेश यादव तथा महिला कांस्टेबल हरप्रीत यादव शामिल रहीं।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!