Trending

सरायख्वाजा के जर्रो गांव में पक्का पोखरा पर हुई घटना

Naya Savera Network
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जर्रो पक्का पोखरा पर कुछ साधु वेषधारी में दबंग लोग आये और वहां भजन कीर्तन करने लगे। इस दौरान वह काफी संख्या में पेड़ काटने लगे जिसे स्थानीय लोगों ने मना किया जिसमें चौकीदार का हाथ पैर धारदार आरी से काट दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया।
बता दें कि जर्रो का निवासी महेंद्र प्रताप यादव सरायख्वाजा थाना पर चौकीदार हैं। गुरुवार को लगभग 2 बजे पक्का पोखरा पर स्थित आश्रम के आस—पास कुछ साधु वेषधारी यहां आकर रुके थे। गुरुवार को वहां बड़े-बड़े पेड़ काटने लगे जिस पर चौकीदार महेंद्र प्रताप उन्होंने मना किया। इस दौरान वहां दबंग भोलानाथ, राजाराम समेत 4 लोग इस पेड़ काटने वाली आरी से उनके दाहिने हाथ की अंगुलियां और दाएं पैर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे अंगलियों और पैर कट गये।
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। इसके बाद पीड़ित को स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पीड़ित का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला में कराया गया। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना से गांव में तनाव बन गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!