जौनपुर। जनपद के नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन० ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने कोषागार कार्यालय पहुंचकर समस्त आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कीं। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त श्री पॉल ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं, योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही शिकायत निवारण प्रणाली अन्तर्गत आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानन्द झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jaunpur News : नवागत जिलाधिकारी ने ग्रहण कर लिया कार्यभार
May 05, 2026

