Trending

Jaunpur News : विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Technical Team
जौनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण के निर्देश पर जनक कुमारी स्कूल में हुआ। इस अवसर पर सिविल जज सचिव पूर्णकालिक सुशील सिंह, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डा. दिलीप सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी शालिनी चौरसिया, जिला चिकित्सालय की परामर्शदाता सीमा सिंह, परिवार न्यायालय देवेंद्र यादव, प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह, पुलिस विभाग के अधिकारी, प्राधिकरण के सुनील मौर्य, राकेश यादव, एमपीएलबी शिवशंकर सिंह सहित तमाम छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित रहे।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये सचिव सुशील सिंह ने प्राधिकरण के कार्य प्राधिकरण द्वारा दी जा रही सहायता के बारे में बताते हुये नशा उन्मूलन बच्चों को 18 वर्ष की आयु के बाद ही मोटर वाहन चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस और इंश्योरेंस बीमा साथ रखने के बारे में विस्तार से बताया।
इसी क्रम में डा. दिलीप सिंह, शालिनी चौरसिया, सीमा सिंह, देवेन्द्र यादव द्वारा प्राधिकरण सहित मध्यस्थता केंद्र फ्रंट ऑफिस लीगल एड डिफेंस सिस्टम पैनल लॉ और वॉलिंटियर्स सिस्टम प्री लिटिगेशन मुकदमा जेल विजिटरके बारे में विस्तार से दिया। सुलह योग्य कोई भी सिविल, क्रिमिनल, बैंक, बीमा, चेक बाउंस, किरायेदारी, बैंक बीमा, रिचार्ज मुकदमे मध्यस्थता केंद्र द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में सरलता से निस्तारित किये जाते हैं जहां कोर्ट फीस वापस हो जाती है और यह अंतिम निर्णय होता है जिसकी कोई अपील पुनरीक्षण नहीं होता।
इसके अतिरिक्त लीगल एड डिफेंस सिस्टम के बारे में बताया गया जहां गरीब पीड़ित प्रताड़ित निर्धन और जरूरतमन्द लोगों को विद्वान अधिवक्तागण द्वारा निशुल्क सहायता दी जाती है।15100, 101, 1098, 1912, 100 जैसे नंबरों को हमेशा याद रखना और आपातकाल में सहायता मांगने के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. दिलीप सिंह ने किया। अन्त में प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह ने सभी के प्रति आभार किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!