जौनपुर। पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत मर्माहत करने वाली थी। सूचना मिलते ही महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी रहे कृपाशंकर सिंह तुरंत मुंबई से प्रयागराज की फ्लाइट न मिलने पर वो वाराणसी पहुंचे। वहां से जौनपुर पहुंच रात्रि विश्राम किया। मंगलवार की सुबह जौनपुर से प्रयागराज सीधे रीता बहुगुणा जोशी के आवास पहुंचकर अंत्येष्टि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कृपाशंकर सिंह को अपने बीच पाकर प्रो रीता बहुगुणा जोशी भावुक हो गईं। कृपाशंकर सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल बनाए रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि पीसी जोशी एक शिक्षाविद् और मैकेनिकल इंजीनियर थे। उन्होंने मॉस्को की पैट्रिस लुमुम्बा यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। राजनीति से दूर रहने वाले जोशी जी पेशे से प्रोफेसर थे और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहे। वे अपनी सरलता, अनुशासन और परिवार के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। रीता बहुगुणा जोशी राजनीतिक परिवार से ही संबंध रखती हैं, उनके पिता एच. एन. बहुगुणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। वे खुद कई बार सांसद और मंत्री भी रहीं। इस दौरान शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह भी रहे।
Jaunpur News : शोक संवेदना व्यक्त करने प्रयागराज पहुंचे कृपाशंकर सिंह
byTechnical Team
-
0
Post a Comment