Trending

Jaunpur News : जफराबाद में जर्जर बिजली का खंभा बना खतरा, विभाग पर लापरवाही का आरोप

Technical Team
जफराबाद, जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद के टैक्सी स्टैंड के पास एक जर्जर बिजली का खंभा तेज आंधी-तूफान के कारण टूटकर सड़क की ओर झुक गया है। घटना को पांच-छह दिन बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग ने इसे नहीं बदला, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत लाइनमैन को दी थी। लाइनमैन मौके पर पहुंचा और घटना का वीडियो भी बनाया, लेकिन इसके बावजूद अब तक नया खंभा नहीं लगाया गया है। लोगों का कहना है कि विभाग किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। यह खंभा ऐसे स्थान पर है जहां देशी-विदेशी शराब की दुकानें और टैक्सी स्टैंड होने के कारण हमेशा भीड़ रहती है। ऐसे में सड़क की ओर झुका यह खंभा कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस जर्जर खंभे को नहीं बदला गया, तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!