Trending

Jaunpur News : सरायरायचंद में बड़े मंगलवार पर बजरंगबली की मूर्ति स्थापना, भव्य भंडारा आयोजित

Technical Team

केराकत, जौनपुर। जेठ मास के ‘बड़े मंगलवार’ के अवसर पर सरायरायचंद ग्राम सभा में भगवान बजरंगबली की भव्य मूर्ति की स्थापना की गई। इस आयोजन में पूरे गांव में आध्यात्मिक उल्लास का माहौल रहा और क्षेत्र ‘जय बजरंगबली’ व ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंज उठा। मूर्ति स्थापना के पूर्व अजय यादव व ग्रामवासियों के सहयोग से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया, जो 24 घंटे तक चला। मंगलवार सुबह पाठ की पूर्णाहुति के बाद विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कराया गया और उसके बाद बजरंगबली की प्रतिमा को विधिवत मंदिर में स्थापित किया गया। मूर्ति स्थापना और महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बड़े मंगलवार के अवसर पर आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूड़ी-सब्जी व हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। सेवादारों ने पूरे दिन श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग किया। इस आयोजन में विंध्यवासिनी पांडेय और रमन यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे। अजय यादव ने बताया कि मूर्ति स्थापना की योजना लंबे समय से थी, जो अब सभी के सहयोग से पूरी हो सकी। उन्होंने कहा कि यह स्थान आगे चलकर धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!