Trending

Jaunpur News : हत्या के प्रयास का शातिर आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व बाइक बरामद

Technical Team

जौनपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने बुधवार को हुई मुठभेड़ में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामलों में वांछित शातिर अभियुक्त नफीस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तूतीपुर पीपा पुल के पास घेराबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से आता दिखा। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा और फिसलकर गिर गया। गिरते ही आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया, जिसके बाद आरोपी घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नफीस पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी सिपाह, कोतवाली जौनपुर के रूप में हुई है। उसके पास से 0.315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, 540 रुपये नकद और एक एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चोरी, लूट और छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम देता है और पैसों के लिए अपराध करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम की सराहना की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!