Trending

Jaunpur News : वादों के निस्तारण में जौनपुर प्रथम आया

Technical Team
जौनपुर। जनपद ने प्रदेश स्तर पर वादों के निस्तारण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये प्रथम स्थान प्राप्त किया है। निर्धारित 250 वादों के सापेक्ष जनपद के विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल 535 वादों (लगभग 214 प्रतिशत) का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। यह उपलब्धि जनपद के न्यायालयों की कार्यकुशलता, त्वरित न्याय प्रदान करने की प्रतिबद्धता तथा समन्वित प्रयासों का परिणाम है। जनपद के न्यायिक अधिकारियों एवं सम्बन्धित कर्मचारियों के सतत प्रयासों से न केवल लंबित वादों में कमी आई है, बल्कि आमजन को समयबद्ध न्याय भी सुनिश्चित हुआ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!